प्री-सीजन टूर पर आर्सेनल के साथ नहीं गए कोशिएलनी

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब आर्सेनल के कप्तान लौरेंट कोशिएलनी टीम के साथ प्री-सीजन टूर पर अमेरिका नहीं गए हैं।

बीबीसी के अनुसार, 33 वर्षीय फ्रेंच डिफेंडर का क्लब के साथ अनुबंध 2019-20 सीजन के अंत में खत्म हो जाएगा। बोर्डेयोक्स, रेन्नेस और ओलम्पिक ल्यों जैसे कई क्लब उन्हें खरीदने के इच्छुक हैं।

बोर्डेयोक्स ने कथित तौर पर डिफेंडर को तीन साल का अनुबंध प्रदान करने की पेशकश की है। कोशिएलनी 2010 में एक करोड़ पाउंड में आर्सेनल में शामिल हुए थे।

आर्सेनल ने कहा, “हम लौरेंट के निर्णय से बहुत दुखी हैं। उन्होंने हमारे दिशानिर्देश के विरुद्ध काम किया। हम इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे।”

आर्सेनल को पिछले सीजन यूरोपा लीग के फाइनल में चेल्सी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में भी टीम का प्रदर्शन खराब रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493