प्रेग्नेंसी में भी कर रहीं अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की शूटिंग

मुंबई-दीपिका पादुकोण, जो रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे का रही हैं, इस दौरान अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ की शूटिंग में बिज़ी हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में होने के बावजूद, डिलीवरी की तारीख पास आने पर भी एक्ट्रेस काम कर रही हैं. दूसरे बच्चे के जन्म के लिए ब्रेक लेने से पहले प्रोडक्शन टीम उनके हिस्से की शूटिंग पूरी करने की कोशिश कर रही है और एक्ट्रेस सेट पर ही मौजूद हैं.

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने फिल्मफेयर को बताया, ‘आठ महीने की प्रेग्नेंट होने और जल्द ही डिलीवरी होने वाली होने के बावजूद, दीपिका पादुकोण अभी भी ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं. वह सितंबर में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करने पर ध्यान दे रही हैं. वह सेट पर ही रहती हैं और ज़रूरत पड़ने पर देर रात तक काम भी करती हैं. क्रू और टीम के लोग उनकी इस लगन से बहुत प्रभावित हैं.’

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493