नई दिल्ली-संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन है और विपक्ष लगातार गृह मंत्री अमित शाह के बयान दिए जाने को लेकर हमलावर है. कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों की मांग है कि गृह मंत्री को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बयान देना होगा कि इसके आदेश किसने दिए थे. इसके अलावा राहुल गांधी ने राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में जवाब देने की मांग की.
dharmpath.com dharmpath