‘प्रेम रतन धन पायो’ सिर्फ सलमान के लिए : सूरज

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार सूरज बड़जात्या ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ सिर्फ सुपरस्टार सलमान खान के लिए बनाई है।

सलमान और सूरज 16 साल बाद साथ काम कर रहे हैं।

सूरज ने कहा कि ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए उनका प्रयास तभी सफल होगा, जब दर्शक अपने परिवार के साथ इस फिल्म का आनंद लेंगे।”

सूरज ने आगे कहा, “यह फिल्म सिर्फ सलमान के लिए है। मै चाहता हूं कि लोग उनके भक्त हो जाएं..एक ऐसी फिल्म जिससे वह लोगों को बदल सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “युवा पीढ़ी मेरी फिल्में देखने कम जाती है, लेकिन अगर एक युवा कहेगा कि वह इस फिल्म को अपनी मां, दादी या ससुराल वालों को दिखाना चाहता है, तब मेरी सबसे बड़ी वापसी और जीत होगी।”

सलमान अभिनीत फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अरमान कोहली और स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका में हैं।

सोनम का कहना है कि यह फिल्म उनके सबसे खुशनुमा अनुभवों में से एक है। उन्होंने इस बेहतरीन अवसर के लिए सूरज को धन्यवाद दिया।

‘प्रेम रतन धन पायो’ 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493