‘प्रेम..’ सलमान की बेहतरीन फिल्म : अनुपम

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में अभिनेता अनुपम खेर भी अहम भूमिका में हैं। उनका कहना है कि फिल्म में सलमान खान का अब तक का सबसे अच्छा काम है।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर गुरुवार को अनुपम ने यहां कहा, “मैंने इस बारे में ट्वीट किया था। आज मैं फिर कह रहा हूं कि यह सलमान खान का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है और सूरज बड़जात्या की उत्कृष्ट कृति है।”

फिल्म का फर्स्ट लुक जारी होने के एक दिन बाद गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया।

सलमान खान 16 साल बाद बड़जात्या के साथ काम कर रहे हैं और एक बार फिर ‘प्रेम’ के किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार एक साथ ‘हम साथ-साथ हैं’ में काम किया था।

बॉलीवुड की सर्वाधिक सफल फिल्मों में से एक ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म का निर्देशन कर चुके बड़जात्या पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

बड़जात्या की ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ में काम कर चुके अनुपम खेर ने कहा, “हम सभी भाग्यशाली हैं कि इस फिल्म का हिस्सा बनें। जब भी इतिहास लिखा जाएगा सूरज बड़जात्या का नाम सबसे ऊपर होगा।”

फिल्म में नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर और अरमान कोहली भी प्रमुख फिल्म में है। यह फिल्म 12 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493