केजरीवाल ने महात्मा गांधी, शास्त्री को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को महात्मा गांधी को उनकी 146वीं जयंती पर राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

केजरीवाल सुबह में राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह विजय घाट पहुंचे और दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्होंने दिल्ली विधानसभा में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “आज गांधी जयंती है। आइए विभाजनकारी राजनीति को समाप्त करने का संकल्प लें। गोमांस पर रोक होने पर उसे खाने वाले की हत्या विभाजनकारी राजनीति का नतीजा है। कृपया इसे रोकें।”

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान पर भी निशाना साधा और पिछले एक साल में इस अभियान के नाम पर खर्च हुई राशि की जानकारी मांगी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “स्वच्छ भारत अभियान को एक साल हो गया है। इस अभियान के बाद कौन सी गलियां साफ हुई हैं? इस पर कितना बजट खर्च किया गया है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493