प्रेस क्लब ने ‘मीडिया को डराने के प्रयास’ की निंदा की

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने एक निजी न्यूज चैनल एनडीटीवी के कार्यालयों और इसके सह-संस्थापक प्रणय रॉय के घर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की गई छापेमारी पर मंगलवार को चिंता जताई और कहा कि ‘वह किसी भी प्रकार से मीडिया को धमकाने और उसकी स्वतंत्रता पर लगाम लगाने के प्रयास की निंदा करती है।’

पीसीआई के अध्यक्ष गौतम लाहिड़ी ने एक बयान में कहा, “हम एनडीटीवी के कार्यालयों पर सीबीआई की छापेमारी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम यह मानते हैं कि सभी को व्यक्तिगत स्तर पर भी और संस्थान के स्तर पर भी देश के कानून का पालन करना होगा है लेकिन हम मीडिया को धमकाने और इसकी स्वतंत्रता पर लगाम लगाने के किसी भी तरह के प्रयास की निंदा करते हैं।”

पीसीआई प्रमुख ने कहा कि इस मामले में सीबीआई को सभी तथ्यों को सार्वजनिक रुप से रखना चाहिए और जांच एजेंसी को मीडिया संगठन और चैनल के समाचार संचालन में कोई रुकावट नहीं डालनी चाहिए।

सीबीआई ने सोमवार को प्रणय रॉय के घर पर एक निजी बैंक को कथित रूप से वित्तीय नुकसान के मामले में छापेमारी की थी। सीबीआई के इस कदम की व्यापक आलोचना हुई और एनडीटीवी ने इसे ‘प्रेस की स्वतंत्रता पर एक स्पष्ट राजनीतिक हमला’ बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493