प्रॉपटेक स्टार्टअप बिल्डसप्लाई में ग्री वेंचर्स ने किया निवेश

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियल एस्टेट और विनिर्माण क्षेत्र के लिए उन्नत ईआरपी प्रणाली बनाने वाली प्रॉपटेक स्टार्टअप बिल्डसप्लाई ने बुधवार को एक प्रमुख जापनी टेक वेंचर फंड ग्री वेंचर्स से निवेश प्राप्त करने की घोषणा की।

बिल्डसप्लाई ने एक बयान में कहा कि उसका लक्ष्य रियल एस्टेट विकास और निर्माण प्रक्रिया में मानकीकरण तथा पारदíशता लाना है। कंपनी ने कहा कि ईआरपी प्रणाली का इस्तेमाल उद्योग की प्रमुख कंपनियों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें गोदरेज प्रॉपर्टीज लि., सारे होम्स और नेल्सन शामिल हैं।

बयान में कहा गया कि इस कंपनी की शुरुआत 2016 के अप्रैल में हुई थी और इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अपना पहला उत्पाद उतारा था। हाल में मिले निवेश से बिल्डसप्लाई को अपने उत्पाद और प्रौद्योगिकी टीम के विस्तार में मदद मिलेगी तथा कंपनी सभी प्रमुख महानगरों में अपना आधार तैयार करेगी।

कंपनी के संस्थापक समीर नायर ने कहा, “रियल एस्टेट और विनिर्माण देश का सबसे बड़ा उद्योग है। सरकार का जोर किफायती आवास, स्मार्ट सिटी और सामान्य अवसरंचना को बढ़ावा देने पर है। हमारा उत्पाद कंपनियों को अपनी परिचालन दक्षता सुधार में मदद करता है और इससे एक परियोजना में 8 से 10 फीसदी तक की बचत की जा सकती है।”

ग्री के वरिष्ठ निवेश प्रबंधक निखिल कपूर ने कहा, “भारत विश्व स्तर पर सबसे बड़ा निर्माण बाजार बनने के ठोस रास्ते पर है। जबकि निजी और सरकारी दोनों ही क्षेत्र के रियल एस्टेट डेवलपर लागत में कटौती, पारदर्शी खरीदारी और वेंडर प्रबंधन को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। बिल्डसप्लाई का समाधान उद्योग के प्रमुख चुनौतियों का समाधान मुहैया कराने के लिए एक उपयुक्त समय पर आया है, जिसे जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और रेरा (रियल एस्टेट विनिमयन और विकास अधिनियम) का फायदा मिलेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493