प्रो कबड्डी : टाइटंस और मुम्बई ने खेला रोमांचक टाई

मुम्बई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। तेलुगू टाइटंस और यू मुम्बा टीमों के बीच गुरुवार को खेला गया स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 का 45वां मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ के बाद टाई समाप्त हुआ।

निर्धारित समय की समाप्ति तक स्कोर 25-25 रहा। टाइटंस के लिए कप्तान राहुल चौधरी ने सबसे अधिक आठ अंक बटोरे जबकि संदीप नरवाल ने अंकों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, मुम्बई की ओर से कप्तान अनूप कुमार और राकेश कुमार ने छह-छह अंक बटोरे।

इस मैच से मिले एक-एक अंकों के साथ दोनों टीमो ने क्रमश: तीसरे और चौथे क्रम पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

टाइटंस के 12 मैचों के बाद 40 अंक हैं जबकि मुम्बई के 11 मैचों के बाद 35 अंक हैं। दोनों टीमों को छह-छह मैचो में जीत और चार-चार मैचों में हार मिली है।

जयपुर पिंक पैंथर्स 42 अंकों के साथ पहले और मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स 41 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493