प्रो कबड्डी : मौजूदा चैम्पियन पटना का विजयी आगाज

मुम्बई, 27 जून (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने शानदार जीत के साथ स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 का आगाज किया है। उसने सोमवार को एनएससीआई स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में पुनेरी पल्टन को 30-24 से हराया।

पटना की जीत में प्रदीप नरवाल और सुरजीत सिंह की अहम भूमिका रही। दोनो ने सात-सात अंक बटोरे। इसके अलावा कप्तान धर्मराज चेरालाथन ने भी पांच अंक बटोरे।

यह तीन मैचों में पल्टन की पहली हार है। उसने 25 जून को अपने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को 24-24 से हराया था। इके बाद उसने दूसरे मैच में यू मुम्बा को 41-19 के भारी अंतर से हारया था।

इस हार के बाद भी पल्टन 11 अंकों के साथ तालिका मे पहले स्थान पर हैं जबकि पटना ने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। बंगाल वॉरियर्स दो मैचों से छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

मंगलवार का दिन कबड्डी जगत के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन महिला कबड्डी चैलेंज की शुरुआत हो रही है। इसमें तीन टीमें हिस्सा लेंगी और खास बात यह है कि ये टीमें पुरुषों के लिए बने कोर्ट पर अपना हुनर दिखाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493