अच्युतानंदन के पद पर फैसला केरल मंत्रिमंडल लेगा : करात

तिरुवनंतपुरम, 27 जून (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रकाश करात ने सोमवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन को दिए जाने वाले पद को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया। करात ने कहा कि इसका फैसला राज्य मंत्रिमंडल करेगा।

करात पार्टी की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्युतानंदन की उम्र और सेहत को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद नहीं दिया गया।

करात ने कहा, “चुनाव का प्रचार अभियान चलाना एक बात है और सरकार चलाना दूसरी बात। जो काम में वर्षो पहले कर सकता था अब मुझे वह करने में परेशानी होती है।”

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी ने अच्युतानंदन के पद को लेकर उचित फैसला लिया है कि इसका फैसला अब केरल मंत्रिमंडल करेगा।”

उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह तक चले चुनाव प्रचार अभियान में 92 वर्षीय अच्युतानंदन माकपा के स्टार प्रचारक रहे थे। चुनाव में जीत के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी पिनाराई विजयन को मुख्यमंत्री बना दिया गया जिससे उन्हें और उनके समर्थकों को भारी निराशा हुई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493