प्रो-कबड्डी लीग : पटना, बेंगलुरु का मैच ड्रॉ

पुणे, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स के बीच खेला गया प्रो-कबड्डी लीग सीजन-5 के 129वां मैच ड्रॉ रहा।

श्री शिव छत्रपति खेल परिसर में बुधवार को खेला गया मैच दोनों टीमों के बीच 29-29 से ड्रॉ रहा।

यह इस लीग में बेंगलुरु का अंतिम मैच था। टीम ने इस सीजन में अब तक खेले गए 22 मैचों में 57 अंक हासिल किए, लेकिन प्लेऑफ में स्थान हासिल नहीं कर पाई, वहीं पटना पाइरेट्स ने पहले ही प्लेऑफ में जगह बना ली थी।

मैच की शुरुआत की दोनों टीमों के बीच रोमांचक रही। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को बराबरी की टक्कर दी।

पटना ने हालांकि, कप्तान प्रदीप नरवाल को अच्छे खेल के दम पर 4-0 से बढ़त बना ली थी, लेकिन हार न मानने वाली बेंगलुरु ने भी अपनी कोशिश जारी रखी और ऐसे में दोनों टीमों के बीच मैच एक समय पर 7-7 से बराबरी पर रहा।

बेंगलुरु ने पहले हाफ में अपनी कोशिश को जारी रखते हुए पटना पर 18-16 से बढ़त ले ली।

दूसरे हाफ में पटना ने अपने खेल को तेज किया और अपने इस सीजन के शानदार रेडर मोनू गोयट और कप्तान के अच्छे प्रयास से बेंगलुरु को अच्छी टक्कर दी।

बेंगलुरु के कप्तान रोहित भी दूसरी ओर अपना खेल जारी रखे हुए थे। वह किसी भी हालत में अपने इस आखिरी मैच में टीम को हारना नहीं देना चाहते थे।

दोनों टीमें अपनी-अपनी योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही थी और अंत में दोनों टीमों के बीच मैच 29-29 से ड्रॉ रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493