प्रो कबड्डी लीग : पल्टन को हरा पटना सेमीफाइनल में

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पटना पाइरेट्स ने शनिवार को पुनेरी पल्टन को 31-28 से हराकर स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पटना लीग के इस संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। उससे पहले शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना को हराकर ही सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

पटना की टीम शुरू से ही पल्टन पर हावी रही और अंत तक उसने अपना दबदबा बनाए रखा। पल्टन की टीम कहीं भी पटना की बराबरी नहीं कर सकी।

पहले हाफ की समाप्ति के बाद पटना ने पल्टन पर 15-10 से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में पल्टन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन पटना ने उसकी हर कोशिश को नाकामयाब कर दिया और जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दोनों टीमों ने रेड से 17-17 अंक हासिल किए। रेड से 12 अंक हासिल करने वाले परदीप नरवाल को रेडर ऑफ द मैच चुना गया।

पटना ने टैकल से 10 और पल्टन ने नौ अंक हासिल किए। टैकल से पांच अंक लेने वाले पटना के वाजीराव होड़गे को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया। होड़गे ने एक सुपर टैकल भी लगाया।

पटना की टीम को चार ऑल आउट अंक मिले जबकि पल्टन की टीम दो ऑल आउट अंक ही हासिल कर पाई।

दोनों टीमें अतिरिक्त अंक अपने खाते में जोड़ने में असफल रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493