बस्तर के आईजी एस.आर.पी. कल्लूरी और सुकमा के एसपी आई.के. एलेसेला ने बताया कि कोंटा थाने से एसडीओपी हरीश यादव एवं टीआई ईमान साहू के नेतृत्व में पुलिस का संयुक्त बल गश्त के लिए रवाना किया गया था। गंगराज पाड़ गांव के पास जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। दोनों ओर से लगभग घंटे भर हुई गोलीबारी के बाद नक्सली जंगल में भाग गए।
घटनास्थल की तलाशी के दौरान दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक की शिनाख्त जनताना सरकार अध्यक्ष आर.पी. सिंह और दूसरे की बंदूक बनाने में माहिर सुन्नम ताती के रूप में गई।
अधिकारियों ने बताया कि मौके से बंदूक, बंदूक बनाने के उपकरण, बैनर-पोस्टर, नक्सली साहित्य समेत दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।
dharmpath.com dharmpath