प्रो कबड्डी लीग : पल्टन ने वॉरियर्स को 7 अंकों से हराया

पटना, 9 जुलाई (आईएएनएस)। पुनेरी पल्टन ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण में शनिवार को पटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल गए मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को सात अंकों से हरा दिया।

पल्टन ने बंगाल को रोचक मुकाबले में 31-38 से मात दी।

पल्टन ने इस मुकाबले में पहले हाफ की समाप्ति तक 22-10 की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ में हालांकि बंगाल की टीम लगातार अंक हासिल कर रही थी, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी वह पल्टन की बराबरी नहीं कर पाई। पल्टन ने अपना दमदार खेल जारी रखा और 35-22 की बढ़त ले ली थी।

इसके बाद बंगाल ने लगातार अंक बटोर कर मैच में रोमांच ला दिया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पल्टन ने अंत तक मुकाबले पर अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की।

रेड से 12 अंक हासिल करने वाले बंगाल के नितिन मदाने को रेडर ऑफ द मैच चुना गया। पल्टन के मंजीत चिल्लर को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया। पल्टन के ही जोगिंदर नरवाल को मैन ऑन द मैट का खिताब मिला।

रेड से पल्टन की टीम ने 20 और बंगाल की टीम ने 16 अंक जोड़े। टैकल से पल्टन ने 10 अंक अपने नाम किए जबकि बंगाल की टीम टैकल से नौ अंक हासिल कर पाई।

दोनों टीमों के हिस्से में चार-चार अतिरिक्त अंक आए। पल्टन ने चार ऑल आउट अंक अपने नाम किए। बंगाल की टीम दो ऑल आउट अंक ही हासिल कर पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493