‘प्लान बी’ के लिए वीर दास बने हैकर

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। हास्य कलाकार-अभिनेता वीर दास आगामी फिल्म ‘प्लान बी’ में कंप्यूटर हैकर की भूमिका में नजर आएंगे।

एक सूत्र के अनुसार, वीर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के स्नातकों से कोडिंग सीखेंगे।

वीर ने एक बयान में कहा, “मैं कुछ संजीदा कोडर और हैकर के साथ वक्त बिताऊंगा। इन लोगों में एक विशेष तरह का पूर्वाग्रह और अनुशासन होता है, जिसे मैं दर्शाने में सक्षम होना चाहता हूं। वे चिंतन और मनमौजीपन की एक सटीक जुगलबंदी हैं।”

वेबसाइट ‘आईएमडीबी डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘प्लान बी’ सिंगापुर के आईटी पेशेवरों पर आधारित है, जो बैंक डकैती से संबंधित षड्यंत्र में फंस गए। फिल्म में अभिनेत्री सुरवीन चावला भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493