प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग को समाप्त करें सभी विभाग : दिल्ली सरकार

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों को अपने कार्यालयों और आधिकारिक कार्यक्रमों में पानी की बोतलें, प्लास्टिक के कप, प्लेट, जग, फोल्डर्स, बैनर और ग्लास जैसी एक बार प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग को समाप्त करने का निर्देश दिया है।

एक अधिकारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्रालय ने सभी सरकारी विभागों को आदेश दिया है कि वे अपने कार्यालयों, प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं, सेमिनार और सम्मेलनों में एक बार प्रयोग होने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग को समाप्त करें।

उन्होंने कहा कि इस कदम से दिल्ली के पर्यावरण की रक्षा में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में विश्व पर्यावरण दिवस पर 2022 तक एक बार प्रयोग होने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग को समाप्त करने की घोषणा की थी और देश से एक बार प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक की सभी वस्तुओं के उपयोग को खत्म करने का संकल्प लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493