प्लेनेट वाटर फाउंडेशन व मेसे फ्रैंकफर्ट इंडिया ने लगाई पानी की टंकी

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। मेसे फ्रैंकफर्ट इंडिया ने प्लेनेट वाटर फाउंडेशन के साथ मिलकर बाहरी दिल्ली स्थित जॉन्ती गांव के निवासियों को पीने का साफ पानी मुहैया कराने के लिए एक पानी की टंकी लगाई है। इसका उद्घाटन जॉन्ती गांव की महिलाओं ने किया।

मैसे फ्रैंकफर्ट इंडिया के बोर्ड सदस्य राज मानिक ने बताया, “ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और पानी की समस्या के विषय पर हमारे सम्मेलन में चर्चा की गई थी और हमने जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन के तरीके पर विचार-विमर्श किया। जब हम जॉन्ती में हमारे कौशल विकास कार्यक्रम में लगे हुए थे, हमें पता चला कि सरकार जॉन्ती को एक मॉडल के रूप में अपनाने के लिए उपाय कर रही है। यह एक छोटा सा कदम है जो स्वच्छता, विकास और गांव के स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।”

जॉन्ती की निवासी 40 वर्षीय कमलेश देवी ने बताया, “मैं बहुत खुश हूं कि पानी की टंकी को स्थापित किया गया है। यह हमारे बच्चों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493