कोलकाता, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में शनिवार को राजधानी कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
हावड़ा और हुगली जिलों में भी एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद घबराहट में लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
शनिवार सुबह 11.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद सभी स्कूलों और कार्यालयों को खाली करा दिया गया।
अपराह्न् 12.19 बजे भी भूकंप के बाद के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र नेपाल के लामजुंग में पाया गया है।
सिलिगुड़ी से मिली खबरों के मुताबिक, उत्तर पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
dharmpath.com dharmpath