‘फगुआ गीतों’ के बीच होली की मस्ती में झूमा बिहार

पटना, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के तमाम इलाकों में गुरुवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है।

कई इलाकों में फगुआ और जोगीरा गीतों की धुन पर झूम रहे हैं तो कई स्थानों पर लोग रंगों की होली और ‘धूल होली’ खेल आंनद ले रहे हैं।

राजधानी पटना समेत राज्य के सभी क्षेत्रों में गुरुवार रात होलिका दहन किया। इस मौके पर कई स्थानों पर आतिशबाजी हुई।

पटना में युवाओं की टोली एक दूसरे को गुलाल और रंग लगा रही है।

पटना, पूर्णिया, सहरसा, भागलपुर, सासाराम, कैमूर इलाकों के शहरों में लोग जहां रंगों के त्योहार की खुशी में डूबे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में फगुआ गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। गांव में कई मंडली सुबह से ही निकलकर फगुआ गीत और जोगीरा गाते हुए होली के रंग में मदमस्त झूम रहे हैं।

बक्सर और रोहतास और पटना के कुछ हिस्सों में लोग होली की उमंग में डूबे हुए हैं कई स्थानों पर होली के फिल्मी और भेाजपुरी गीतों के बीच लोग नृत्य कर होली पर्व मना रहे है।

इधर, होली के मौके को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, संवदेनशील स्थानों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने राज्य के लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की है।

इस वर्ष हालांकि सियासी होली का रंग फीका नजर आ रहा है। बिहार के कई राजनीतिक पार्टियों ने पुलवामा में आतंकी हमले के कारण होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493