फतेहपुर में 2 ने किया जान देने का प्रयास

फतेहपुर, 25 दिसम्बर (आईएएनएस/आईपीएन)। फतेहपुर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार खागा कस्बा निवासी सिकन्दर ने 24 वर्षीय पुत्र नौशाद को आज सुबह किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। इसी क्रम में असोथर थाना क्षेत्र के कुसुम्भी गांव निवासी सुनील कुमार ने आज दोपहर अपने पुत्र रितेश शुक्ला को डांटते हुए पिटाई कर दी। इसी बात से गुस्साकर उसने जहर खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उन्हें सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493