ल्खनऊ, 9 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के चांदपुर थाने में तैनात सिपाही द्वारा एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। बुधवार को मलवां थाने में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही फरार बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया, “आरोपी सिपाही अजीत सिंह जिले के चांदपुर थाने में तैनात है, उसने नाबालिग छात्रा से मलवां थाने के ठीक सामने सुनसान जगह में घटना को अंजाम दिया।”
एसपी ने बताया, “सिपाही के खिलाफ मलवां थाने में बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। आरोपी थाने से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath