फरवरी के अंत में उपलब्ध होगा मेंडेस का सौंदर्य प्रसाधन

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा मेंडेस अपने सौंदर्य उत्पाद की श्रृंखला ‘सर्क’ फरवरी के अंत तक बाजार में लाएंगी।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, सर्क की रचनात्मक निदेशक एवं ब्रांड एंबेसडर मेंडेस इससे पहले रेवलॉन और पैंटीन जैसे सौंदर्य उत्पाद ब्रांडों से जुड़ी रही हैं।

ओल्ड हॉलीवुड सौंदर्य से प्रेरित ब्रांड सर्क के तहत कुल 133 सौंदर्य उत्पाद शामिल हैं, जिनमें फाउंडेशन और होंठ एवं गालों पर लगाए जाने वाले सौंदर्य उत्पादों से लेकर मस्कारा तक उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493