फरवरी में रिलीज होगी ‘कैरोल’

लॉस एंजेलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट ब्लैंकेट और रूनी मारा अभिनीत फिल्म ‘कैरोल’ भारत में फरवरी में रिलीज होगी।

‘कैरोल’ का निर्देशन टॉड हेन्स ने किया है जोकि पैट्रिसिया हाइस्मिथ के उपन्यास ‘दि प्राइस ऑफ साल्ट’ से प्रेरित है। एक बयान के अनुसार, भारत में यह 26 फरवरी को रिलीज होगी।

‘कैरोल’ में बाधाओं के खिलाफ प्रेम का खूबसूरती से चित्रण किया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे व्यक्ति अपने रिश्तों को समय के साथ बदलते हैं।

इस फिल्म में काइल कैंडलर, साराह पॉल्सन, जेक लैसी, कोरी माइकल स्मिथ, जॉन मगैरो और कैरी ब्राउनस्टीन भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493