फरहान का गीत समानता पर आधारित

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘वी आर आल आन द गुडसाइड’ के साथ तैयार हैं। उन्होंने बताया कि यह गीत समानता पर आधारित है।

फरहान और उनकी कंपनी फरौत मीडिया संगीतकार कल्याण बरुआ के सहयोग से एक विशेष गीत ‘वी आर आल आन द गुडसाइड’ बनाया गया है।

फरहान ने आईएएनएस को बताया, “इस गीत के जरिए हम समानता की बात कर रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति लिंग, त्वचा के रंग, जाति के बीच बंधे हैं। यह समानता पर आधारित है क्योंकि यह चुनौती के खिलाफ है।”

इस गीत में महिलाओं का समर्थन और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर प्रकाश डाला गया है।

फिल्म ‘वजीर’ के अभिनेता ने कहा कि यह गीत केवल किसी एक व्यक्ति को समर्पित नहीं कर सकते बल्कि यह उनके लिए है जो संघर्ष का हिस्सा हैं।

महिला दिवस पर आधारित फरहान का गीत ‘वी आर आल आन द गुडसाइड’ 8 मार्च को रिलीज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493