मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार फराह खान ने फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में अभिनेता ऋतिक रोशन के अभिनय की प्रशंसा की।
उनके काम को शुद्ध और गंभीर करार देते हुए फराह ने ट्विटर पर लिखा, “ऋतिक जब आप गंभीरता से प्रस्तुति देते हैं तो यह लोगों के दिलों को एहसास कराता है। ‘मोहनजोदड़ो’ में आप काफी पसंद आए।”
फिल्म आशुतोष गोवारीकर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है।
उल्लेखनीय है कि 2008 में फिल्म ‘जोधा अकबर’ के बाद ऋतिक गोवारीकर के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं।
‘मोहनजोदड़ो’ शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें पूजा हेगड़े और कबीर बेदी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath