‘एलएफडब्ल्यू’ शीतकालीन उत्सव में शामिल होंगे 92 डिजाइनर

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी ‘लेक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) शीतकालीन/उत्सव 2016’ में रितु कुमार, राजेश प्रताप सिंह और वेंडेल रॉड्रिक्स समेत 92 डिजाइनर्स शामिल होंगे।

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी ‘लेक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) शीतकालीन/उत्सव 2016’ में रितु कुमार, राजेश प्रताप सिंह और वेंडेल रॉड्रिक्स समेत 92 डिजाइनर्स शामिल होंगे।

तरुण तहिलयानी 23 अगस्त को फैशन उत्सव का आगाज करेंगे।

एक बयान के मुताबिक, कोलकाता के डिजाइनर कलोल दत्त फैशन वीक के दौरान ‘सस्टेनेबेल फैशन एंड इंडियन टेक्सटाइल्स डे’ पर अपना संग्रह पेश करेंगे। फैशन वीक का समापन 28 अगस्त को होगा।

उत्सव में असम के भी कई डिजाइनर्स अपने संग्रह पेश करेंगे।

‘लिटिल शिल्पा’ की डिजाइनर शिल्पा चवान प्लस साइज स्टोर ‘एएलएल’ की सहभागिता में प्लस साइज शो पेश करेंगी।

इनके अलावा मनीष मल्होत्रा, शांतनु एंड निखिल, आशीष एन सोनी समेत कई अन्य डिजाइनर्स भी अपने संग्रह पेश करेंगे।

मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को एलएफडब्ल्यू के शीतकालीन/उत्सव 2016 के ग्रैंड फिनाले डिजाइनर के रूप में चुना गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493