फराह ने शाहरुख संग स्मृतियां ताजा कीं

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। किंग खान की सबसे अच्छी दोस्त कोरियोग्राफर/निर्देशक फराह खान का उनके परिवार के साथ भी काफी अच्छा संबंध है। इस फिल्मोद्योग में संघर्ष के दिनों से लेकर बेटे अब्राहम के जन्म तक शाहरुख ने फराह के साथ सबकुछ साझा किया है।

हाल ही में शाहरुख के 51वें जन्मदिन पर फराह ने एक कोलाज साझा किया, जिसमें उनकी दोस्ती की कुछ अलग-अलग तस्वीरें हैं।

इसके साथ फराह ने लिखा,”10 लाख स्मृतियां, 1000 सपने, और सैकड़ों आपस के मजाक। दोस्ती इन्हीं सब से बनी है। शाहरुख को जन्मदिन की बधाई।”

शाहरुख फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘रईस’ का इंतजार कर रहे हैं। यह अगले साल रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493