फरीदाबाद में योग कार्यक्रम का विश्व रिकॉर्ड का दावा

फरीदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को हरियाणा के फरीदाबाद में एक लाख से अधिक लोगों ने योग किया। आयोजकों का दावा है कि यह एक विश्व रिकॉर्ड है।

हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने चंडीगढ़ में कहा, “हरियाणा में मंगलवार को एक लाख से अधिक लोगों ने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में एक साथ योग प्रदर्शन कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।”

योग गुरु बाबा रामदेव की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल ने भी भाग लिया।

शाह ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर योग के प्रति काफी उत्साह दिखाया। इस कार्यक्रम के दौरान इस प्राचीन प्रथा को बढ़ावा देने के अभियान की सफलता के संकेत दिखे।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है कि 170 देशों के लोग योग को अपने जीवन के अभिन्न हिस्से के रूप में अपना रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज 193 देशों में मनाया जा रहा है।”

फरीदाबाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा एक औद्योगिक और वाणिज्यिक शहर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493