फर्जी खबरें उपभोक्ताओं को दुरुस्त करने दें : फेसबुक सीईओ

सैन फ्रांसिस्को, 3 फरवरी (आईएएनएस)। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने यूजर्स के सही विकल्प चुनने की क्षमता पर भरोसा जताया है और वह चाहते हैं कि उपभोक्ता फेसबुक पर खबरों की रैंकिंग के जरिए उसकी सच्चाई को नियंत्रित करें।

विश्लेषकों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि फेसबुक खबरों का संपादन करे, यह काम उपभोक्ता ज्यादा अच्छे तरीके से कर सकते हैं।

सीएनबीसी ने जुकरबर्ग के हवाले से शुक्रवार देर रात कहा, “हम जो करने की कोशिश करते हैं, वह यह है कि हम हमारे समुदाय से कहते हैं कि वे हमें बताएं कि उनके लिए क्या मायने रखता है.. लोग बहुत चतुर हैं। वे जानते हैं कि वे क्या चाहते हैं और क्या अच्छा है। और अगर हम उनसे सरल तरीके से पूछें तो वे हमें बता सकते हैं और आंकड़े प्राप्त कर सकते हैं।”

इस साल की शुरुआत में, जुकरबर्ग ने कहा था कि 2018 में उनका व्यक्तिगत मिशन फेसबुक से गलत जानकारियां, दुष्प्रचार और क्लिक बेट घोटालों को हटाना है।

उन्होंने कहा, “हम मूल रूप से लोगों से पूछते हैं – हम स्वयं का आकलन नहीं करना चाहते हैं कि कौन-सा स्रोत भरोसेमंद है। मुझे लगता है कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है कि हम खुद से सहज महसूस करें। मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं लगता है कि ऐसा कुछ है, जो हमारा समुदाय या हमारा समाज चाहता है कि हमें यह करना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493