Friday , 3 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » फर्जी डेटा स्कैंडल के बाद मित्सुबिशी मैटीरियल्स के शेयर लुढ़के

फर्जी डेटा स्कैंडल के बाद मित्सुबिशी मैटीरियल्स के शेयर लुढ़के

टोक्यो, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जापान की सबसे बड़ी कंपनी की इकाई मित्सुबिशी मैटीरियल्स के शेयर शुक्रवार को टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर आठ फीसदी तक लुढ़क गए।

कंपनी की सहायक कंपनियों द्वारा उनके उत्पादों की गलत जानकारियां मुहैया कराने की बात स्वीकार करने के बाद कंपनी के शेयर लुढ़के हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सुबह लगभग 10.30 बजे शेयर एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 345 अंकों यानी 8.44 फीसदी की गिरावट के साथ 3,745 येन पर रहे।

गौरतलब है कि गुरुवार को जापान की कंपनी ने स्वीकार किया था कि उनकी सहायक कंपनियाों ने अपने उत्पादों के डेटा के बारे में झूठी जानकारियां दी हैं।

फर्जी डेटा स्कैंडल के बाद मित्सुबिशी मैटीरियल्स के शेयर लुढ़के Reviewed by on . टोक्यो, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जापान की सबसे बड़ी कंपनी की इकाई मित्सुबिशी मैटीरियल्स के शेयर शुक्रवार को टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर आठ फीसदी तक लुढ़क गए।कंपनी की सह टोक्यो, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जापान की सबसे बड़ी कंपनी की इकाई मित्सुबिशी मैटीरियल्स के शेयर शुक्रवार को टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर आठ फीसदी तक लुढ़क गए।कंपनी की सह Rating:
scroll to top