फर्नांडिस का निधन एक युग का अंत : अमित शाह

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उनका निधन एक युग के अंत का प्रतीक है।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ” जॉर्ज फर्नांडिस के निधन से दुखी हूं। उनके राजनीतिक व्यक्तित्व ने दशकों की कई महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय भी संभाले थे।”

उन्होंने कहा कि फर्नांडिस ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बड़े महत्वपूर्ण बदलाव, विशेषकर रेलवे में किए।

शाह ने कहा, “फर्नांडिस जी की सबसे ज्यादा याद करने वाली बात 1975 में आपातकाल का उनका मुखर विरोध था। वे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए दृढ़तापूर्वक खड़े रहे थे।”

फर्नांडिस का लंबे समय तक बीमार रहने के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493