फर्राटा दौड़ की नई सितारा की नजरें विश्व चैम्पियनशिप पर

किंग्सटन (जमैका), 12 मई (आईएएनएस)। जमैका की उदीयमान महिला फर्राटा धावक इलेन थॉम्पसन का कहना है कि वह कठिन मेहनत से दुनिया के अग्रणी धावकों में शामिल हुए हैं, जिसमें 100 मीटर स्पर्धा में मिली पिछली दो जीतों का भी योगदान है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, शनिवार को जमैका इन्विटेशनल रेस में 10.97 सेकेंड का समय निकालते हुए खिताब जीतने के बाद थॉम्पसन दुनिया की नजरों में आ गईं।

थॉम्पसन ने इससे कुछ ही सप्ताह पहले यूटेक क्लासिक में 10.92 सेकेंड का समय निकालते हुए खिताब जीता था।

थॉम्पसन ने सोमवार को कहा, “नहीं, यह आसान नहीं था। इसमें महीनों लिए गए प्रशिक्षण का योगदान है और मेरी कठिन मेहनत का मुझे नतीजा मिला। मैंने सितंबर के आखिर से प्रशिक्षण शुरू कर दिया था।”

उन्होंने कहा, “मैंने शेली-एन फ्रेजर-प्राइस के साथ प्रशिक्षण लिया। उन्होंने मेरा बहुत हौसला बढ़ाया।”

थॉम्पसन की नजरें अब विश्व चैम्पियनशिप में खिताब जीतने पर हैं। आगामी विश्व चैम्पियनशिप अगस्त में बीजिंग के बर्डस नेस्ट स्टेडियम में होना है।

उन्होंने कहा, “मैं वहां बीजिंग में खुद को मेडल पोडियम पर देख रही हूं। मुझे बस और अधिक कठिन मेहनत करने अपना स्वाभाविक प्रदर्शन करने की जरूरत है। नया कुछ नहीं बल्कि सिर्फ थोड़ी मेहनत और करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493