उप्र : शराबी ने खुद को आग लगाई, गंभीर

हुसैनगंज पुलिस के अनुसार, बीवीहाट निवासी बलवीर के बेटे कल्लू को शराब पीने की लत है, इसको लेकर मां उसे डांट-डपट दिया करती थी। उसके अन्य दो भाई सूरत में नौकरी करते हैं।

कल्लू सोमवार की रात नशे में धुत होकर घर आया। उसकी मां से कहासुनी हो गई। गुस्से में उसने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली और आग का गोला बनकर घर के बाहर भागा। तभी पास पड़ोस के लोगों ने युवक के शरीर में लगी आग को जल्दी-जल्दी बुझाया और उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493