आतंकवाद-निरोधी बल के प्रवक्ता सबाह नुमान ने सरकारी इराकिया चैनल से कहा, “सैनिकों तथा सहयोगी शिया व सुन्नी अर्धसैनिक इकाई हश्द शाबी ने सुबह पांच बजे (स्थानीय समयानुसार) के आसपास राजधानी बगदाद से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित फलूजा की तरफ बढ़ना शुरू किया।”
प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना तथा इराकी विमानों के सहयोग से आगे बढ़ रहे सुरक्षाबलों को रास्ते में अब तक बहुत ज्यादा विरोध नहीं झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कई आतंकवादी मारे गए हैं।
इस बीच, आईएस आतंकवादियों के साथ भीषण झड़प के बाद इराकी सुरक्षाबलों तथा हश्द शाबी की इकाइयों ने फलूजा के पूर्वोत्तर में आईएस के कब्जे वाले सकलावियाह कस्बे के उत्तर में शियेहा पर नियंत्रण कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath