फानी के समय ओडिशा ने रिकार्ड लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया : मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर, 4 मई (आईएएनएस)। इस सप्ताह के शुरू में चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में पहुंच कर तबाही मचा रहा है ऐसे में शनिवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य में पहली बार 24 घंटों के भीतर 10 लाख 12 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का रिकार्ड बनाया गया है।

पटनायक ने कहा, “यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है जिसमें 24 घंटों के भीतर 10 लाख 12 हजार लोगों को एक जगह से निकाल कर उनकी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।” उन्होंने दावा किया कि इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

उन्होंने सभी 4.5 करोड़ लोगों को इस काम में साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने 24 घंटे के अंदर बेहतरीन कार्य करने के लिए वालंटियर और अधिकारियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चक्रवात फानी गर्मियों में आने वाला एक असामान्य तूफान है जो आखरी बार 43 साल पहले आया था। 150 सालों में ऐसा सिर्फ तीन बार ही हुआ जब इस तूफान ने ओडिशा के तट पर दस्तक दी।

पटनायक ने कहा, “ऐसी संकट की घड़ी में बचाव कार्य करना थोड़ा मुश्किल था। चक्रवात के 24 घंटे तक भूस्खलन के चलते किसी को भी यकीन नहीं था कि हम इतना कर पाएंगे और इतने लोगों को बचा पाएंगे।”

उन्होंने कहा, “हालांकि, हमने हर मुसीबत से लड़ने के लिए अपने को तैयार कर रखा था। जिस वजह से हम इतिहास की सबसे बड़ी मानव निकासी कर सके। 10 लाख 12 हजार लोगों को 24 घंटे में सुरक्षित निकाला गया। 3 लाख 20 हजार गंजम और 1 लाख 30 हजार लोगों को पुरी से बचाया गया।”

उन्होंने कहा, “मैं सभी वालंटियर्स, पीआरआई सदस्यों, अधिकारियों और स्टॉफ के हर एक व्यक्ति का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने 10 लाख 20 हजार लोगों को बचाने में मदद की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493