फाबियानो से करार के करीब ब्राजीलियाई क्लब वास्को

रियो डी जनेरियो, 11 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब वास्को डा गामा चीन सुपर लीग क्लब तियानजिन कुआनजिन के लिए खेलने वाले ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर लुइस फाबियानो के साथ करार के बेहद करीब है।

रियो डी जनेरियो की राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप की तैयारियों के मद्देनजर वास्को फाबियानो को टीम में लाना चाहता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समाचार पत्र ‘ग्लोबो’ के हवाले से कहा है कि फाबियानो का वास्को से जुड़ना इस बात पर निर्भर है कि वह चीनी क्लब के साथ अपना करार रद्द कर पाने में सक्षम हैं कि नहीं?

फाबियानो का तिआनजिन के साथ करार इस साल के अंत में समाप्त होगा, लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह ब्राजील में वापसी कर सकते हैं।

रियो डी जनेरियो फुटबाल संघ के दस्तावेजों में फाबियानो का नाम वास्को डा गामा की टीम में शामिल है। इसमें कहा गया है कि फाबियानो अब भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थानांतरण का इंतजार कर रहे हैं।

तिआनजिन को चीन सुपर लीग-2017 में प्रवेश दिलाने में फाबियानो ने अहम भूमिका रही। उन्होंने पिछले साल क्लब को प्रथम श्रेणी लीग का खिताब दिलाने के क्रम में कुल 23 गोल दागे।

ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 2003 से 2013 के बीच फाबियानो ने 45 मुकाबले खेले और 28 गोल दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493