पंजाब में बीएसएफ ने 5 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया

चंडीगढ़, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बैलगाड़ी के टायर से पांच किलोग्राम हेरोइन जब्त किया।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह जब्ती फिरोजपुर सेक्टर के जगदीश बॉर्डर आउट पोस्ट के इलाके में शुक्रवार शाम की गई।

प्रवक्ता ने कहा, “बीएसएफ के जवान इलाके के फेंस गेट संख्या 193 में गेट मैनेजमेंट ड्यूटी कर रहे थे, जिस दौरान गांदू किलचा गांव के किसान करनैल सिंह की बैलगाड़ी के टायर से हेरोइन की बरामदगी की गई।”

बैलगाड़ी की जांच करने पर टायर से हेरोइन मिला, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब की 533 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान से लगती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493