फायरफॉक्स ने किया ‘ऑड-इवन’ का समर्थन

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में चौपहिया वाहनों के लिए ऑड-इवन (सम-विषम) फॉर्मूले के बारे में जागरूकता लाने और फोल्डिंग बाइकों के उपयोग पर जोर देते हुए बाइकिंग कंपनी फायरफॉक्स ने इस फॉर्मूले के प्रति अपना समर्थन जताया है।

फायरफॉक्स बाइक्स के सीईओ शिव इंदर सिंह ने कहा, “सड़कों पर चौपहिया गाड़ियों की संख्या में कमी लाने के लिए ऑड-इवन एक बढ़िया परिकल्पना है और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में यह प्रभावी प्रयास है।”

उन्होंने कहा कि साइकिलों से कार्यालय जाना न केवल एक पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है, बल्कि एक शानदार स्वास्थ्य गतिविधि भी है जो लोगों को स्वस्थ्य रहने में सहायता करेगी।

सीईओ ने कहा कि फोल्डिंग बाइक टर्न जिसे कार्यालय, जिम ले जाया जा सकता है, लोग ऐसी बाइकों को अंतर्राष्ट्रीय रूप से कार्यालय जाने के लिए नियमित रूप से और अल्प दूरियों के लिए उपयोग करते हैं। यदि लोग अल्प दूरियों और कार्यालय आवागमन के लिए साइकिल चलाते हैं तो यह बहुत जबरदस्त होगा, यह प्रवृत्ति भारत में जोर पकड़ रही है।

उन्होंने कहा कि लोग साइकिल चलाना चाहते हैं, लेकिन शहरों में स्थान एक बड़ी समस्या है, ऐसे में फोल्डिंग बाइक सबसे उपयुक्त है। इसे कार्यालय, घर या जिम में आसानी से लाया-ले जाया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493