फार्म इजी कर्मचारियों की संख्या दोगुना करेगी

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। दवाओं को प्राप्त करने की प्रक्रिया को परेशानी मुक्त बनाने की पहल करने और डिजिटल सुविधा देने वाली फार्म ईजी, स्थानीय फार्मेसियों को उपभोक्ताओं के साथ जोड़ने के लिए, अगले छह महीनों में तेजी से अपनी टीम का विस्तार करने की योजना बना रही है।

फार्म ईजी, इस अपने मौजूदा कर्मचारियों की संख्या 200 की तुलना में दोगुने से भी अधिक कर 500 करने की योजना बना रही है। यह संख्या अगले दो वर्षो में 10 गुना से अधिक बढ़ेगी।

अपनी टीम में पहले से ही 100 से अधिक सहयोगियों को जोड़कर, पिछले दो महीनों में अपनी प्रतिभा पूल को दोगुना कर, ऑनलाइन स्वास्थ्य एग्रीगेटर इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्षेत्र में तलाश कर रही है। पिछले वर्ष के अप्रैल में फार्म ईजी के द्वारा पांच सदस्यीय दल से अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद से, वर्तमान में कंपनी के कर्मचारियों में 200 तक की वृद्धि हुई है।

फार्म इजी के सह संस्थापक धर्मिल सेठ ने कहा, “भारत में चिकित्सा की स्थिति से पीड़ित आबादी का स्तर अधिक है। इस प्रकार से, भारत में दवा की खपत का स्तर बहुत अधिक हैं, इतना अधिक जिससे कि दवाएं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मिलकर भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5-10 प्रतिशत का योगदान करती हैं। दवाओं को खरीदने में ग्राहकों के ई-तरीके की बढ़ती मांग ने फार्म इजी के विकास को बढ़ावा देने में मदद की है।”

पिछले एक साल में, ऑनलाइन हेल्थकेयर सेक्टर 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा कर पाया है और अगले दो साल में 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार दे पाएगा। भारत में अब इस क्षेत्र में सक्रिय डिजिटल कंपनियों ने आपूर्ति श्रृंखला में खलल दे रही है और तकनीकी प्रगति के द्वारा पारंपरिक ऑफलाइन चैनल की तुलना में व्यापार के हर तत्व को अधिक कुशल बना रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493