फालकाओ ने की किशोर की हृदय प्रत्यारोपण में मदद

बोगोटा (कोलंबिया), 23 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले कोलंबिया की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के स्ट्राइकर राडामेल फालकाओ ने एक 17 वर्षीय किशोर के हृदय प्रत्यारोपण के लिए हृदय दानदाता को खोजन में मदद की। रोगी किशोर की मां ने यह जानकारी दी।

फालकाओ को जब अपने एक रिश्तेदार से रोगी किशोर जॉन आंग्रेस युयाबान के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने फेसबुक खाते पर तुरंत उसकी मदद के लिए संदेश जारी कर रोगी की मदद का आह्वान किया।

फालकाओ ने लिखा, “जीवन के लिए संघर्ष कर रहे 17 वर्षीय जॉन आंद्रेस के हृदय प्रत्यारोपण के लिए हृदय दानदात की खोज में हमारी मदद करें।”

समाचार एजेंसी एफे ने गुरुवार को जॉन अंद्रेस की मां सारा फर्नाडीज के हवाले से कहा कि फालकाओ के संदेश पोस्ट करने के 10 दिन बाद उन्हें एक लिखित संदेश के जरिए पता चला कि दुर्घटना में मृत मेडेलिन निवासी एक युवक का हृदय उन्हें मिलने वाला है।

जॉन आंद्रेस का हृदय प्रत्यारोपण पिछले सप्ताह ही हो गया और इस समय वह उत्तरी कोलंबिया के एक अस्पताल में भर्ती है।

मरीज का मां ने कहा, “मैं ईश्वर और फालकाओ की शुक्रगुजार हूं। फालकाओ मेरे किसी रिश्तेदार के नजदीकी हैं, जिन्होंने उनके पिता से इसमें हमारी मदद के लिए कहा था।”

रोगी की मां ने बताया कि उनके बेटे को हृदय प्रत्यारोपण के लिए पिछले दो वर्षो से किसी हृदय दानदाता का इंतजार था, और अब वह ठीक होने के शुरुआती चरण में है तथा प्रत्यारोपित हृदय ठीक तरह से काम कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493