‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ के प्रचार से दूर रहेंगे फजल?

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ‘लव अफेयर’ फिल्म में व्यस्त होने के कारण शायद अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ के प्रचार संबंधी कार्यक्रम में शामिल न हो पाएं।

फजल ने एक बयान में कहा, “फास्ट एंड फ्यूरियस 7′ के साथ-साथ कुछ और चीजें भी लाइन में हैं। मुझे अब भी उम्मीद है कि मैं इसके विशेषकर प्रीमियर के लिए किसी तरह समय निकाल लूंगा। ‘लव अफेयर’ संबंधी प्रतिबद्धताओं की वजह से हमें योजनाओं में फेरबदल करनी पड़ी।”

‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ में फजल के तीन दृश्य हैं। इसमें हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल भी हैं।

भारत में यह दो अप्रैल को इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493