मेरी उम्र शराब पीने की नहीं : केली

लॉस एंजेलिस, 16 मार्च (आईएएनएस)। गायिका केली क्लार्कसन रोजाना एक गिलास रेड वाइन पीती हैं, लेकिन उनका मानना है कि वह शराब पीने के लिहाज से ‘बहुत बड़ी’ हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 32 वर्षीया केली कहती हैं कि उन्हें बहुत जल्दी नशा हो जाता है, लेकिन अब रोजाना शराब न पीने की कोशिश करती हैं। उन्हें पति ब्रैंडन ब्लैकस्टॉक से बेटी रिवर (8 माह), सवानाह (13) और सेथ (8) है।

केली ने ‘हीट’ पत्रिका को बताया, “मैं बहुत ज्यादा नहीं पी पाती। मैं उस लड़की जैसी हूं, जो एक या दो गिलास रेड वाइन पीती है। मेरे ख्याल से मैं पीने के लिहाज से काफी बड़ी हो गई हूं। यह सब चीज आप 20 से 25 साल की उम्र में करते हैं।”

वह मानती हैं कि वह नशे में हैं या नहीं, यह बहुत आसानी से पता चल जाता है।

केली ने कहा, “आप बता सकते हैं कि मैंने पी है या नहीं, क्योंकि मेरी नजरें टेढ़ी हो जाती हैं और मैं बहुत हंसती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493