फिटनेस प्रेमी करण ने जन्मदिन पर काटा प्रोटीन केक

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। फिटनेस प्रेमी टेलीविजन अभिनेता करण टैकर 11 मई को 29 साल के हो गए। उन्होंने अपने जन्मदिन का केक रियलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया’ के सेट पर काटा। यह वसा-मुक्त प्रोटीन केक था।

करण आगे ‘द वॉइस इंडिया’ के सूत्रधार के रूप में नजर आएंगे। वह इस वक्त डाइट पर हैं। वह 11 मई को अपने जन्मदिन पर शो के सेट पर विशेष वसा-मुक्त प्रोटीन केक देखकर दंग रह गए।

करण ने एक बयान में कहा, “मैं मुझे इतना कमाल का सरप्राइज देने के लिए ‘द वॉइस इंडिया’ की टीम का बहुत शुक्रगुजार हूं। वह मेरे जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए मेरे लिए एक खास प्रोटीन केक लेकर आए।”

‘द वॉइस इंडिया’ एंड टीवी पर प्रसारित होगा। इसमें गायक-संगीतकार हिमेश रेशमिया, गायक शान, मीका सिंह और सुनिधि चौहान जैसे चर्चित नाम गुरुओं की भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493