फिटनेस फ्रीक हैं रोहित बक्शी

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रोहित बक्शी टेलीविजन धारावाहिक ‘शक्तिपीठ के भैरव’ में भगवान भैरव की भूमिका के लिए ‘डाइट प्लान’ का पालन कर रहे हैं।

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रोहित बक्शी टेलीविजन धारावाहिक ‘शक्तिपीठ के भैरव’ में भगवान भैरव की भूमिका के लिए ‘डाइट प्लान’ का पालन कर रहे हैं।

रोहित ने कहा, “यह भूमिका चुनौतीपूर्ण है लेकिन कलाकार को इन्हीं चुनौतियों पर खरा उतरना होता है। जहां तक शरीर को फिट रखने का सवाल है, मैं एक फिटनेस फ्रीक हूं। व्यायाम मुझे ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस कराता है।”

उन्होंने कहा, “मेरा दिन के लिए डाइट प्लान सेट है और मैं साधारणत: इसका पालन करता हूं। इससे जिंदगी आसान बनती है। मैं जिम भी जाता हूं और व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर व्यायाम करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं सभी को नियमित तौर पर थोड़ा व्यायाम करने की सलाह दूंगा, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए अद्भुत है। सुखी जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी है।”

‘शक्तिपीठ के भैरव’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493