फिटबिट चार्ज 3 लांच, 13990 रुपये में उपलब्ध

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। वैश्विक वेयरेबल्स निर्माता फिटबिट ने सोमवार को भारतीय बाजार में फिटबिट चार्ज 3 बैंड लांच किया, जिसकी कीमत 13,990 रुपये रखी गई है।

यह रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, हेलियोस और अन्य ऑनलाइन और ऑनलाइन रिटेलर्स के बाद ग्रेफाइट एल्युमिनियम केस में काले रंग के साथ तथा रोज गोल्ड एल्युमिनियम केस में ब्लू-ग्रे रंग में उपलब्ध होगा।

फिटबिट चार्ज 3 का विशेष संस्करण 15,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि चार्ज 3 कंपनी के सबसे ज्यादा बिकनेवाले ‘चार्ज’ फैमिली ऑफ डिवाइस का नवीनतम संस्करण है, और स्विम प्रूफ डिजाइन और बड़े टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ, यह हमारा सबसे अधिक उन्नत स्वास्थ्य और फिटनेस ट्रैकर है, जिसकी बैटरी लाइफ सात दिनों की है।

फिटबिट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स पार्क ने कहा, “हमने चार्ज 3 का मजबूत प्रीऑर्डर दर्ज किया है, जो लांच के पहले छह हफ्तों में वर्सा से भी बेहतर है। चार्ज फैमिली पिछले कुछ वर्षो से हमारा लोकप्रिय उत्पाद रहा है।”

पार्क ने कहा, “चार्ज 3 में हमारा अब तक की सबसे उन्नत सेंसर प्रौद्योगिकी -एसपीओ2 सेंसर लगाई गई है। इस सेंसर से मिले डेटा को हमारे आगामी फिटबिट लैब्स स्लीप स्कोर बीटा में फीड किया जाएगा, जिससे यूजर्स को अपनी नींद की गुणवत्ता और सांस लेने में गड़बड़ी जैसे मैट्रिक्स को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम बनाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493