आंध्र में नव वर्ष मनाने जा रहे 4 छात्रों की मौत

विजयवाड़ा, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में सोमवार को नव वर्ष के समारोह में भाग लेने जा रहे चार छात्रों की रास्ते में कार के डिवाइडर से टकराकर एक ट्रक से टक्कर हो जाने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

यह घटना गुंटूर-चिलकालुरीपेटा राजमार्ग पर विजयवाड़ा जाने के दौरान हुई। मृतक निजी कॉलेज के इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र थे।

पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और कार ने ट्रक को पीछे टक्कर मारी।

कार की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक पलट गया। ट्रक के चालक व क्लीनर घायल हो गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मारे गए व घायल सभी छात्र 20 साल से कम उम्र के थे। घायलों को गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493