मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी धारावाहिक ‘मेरी हानिकारक बीवी’ में अखिलेश पांडे की भूमिका निभा रहे अभिनेता करण सूचक बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान से प्रेरणा लेते हैं और आगामी टीवी शो में अपनी भूमिका के लिए उन्होंने सही आहार के सख्त नियम का पालन किया और व्यायाम किया।

हर दिन दो घंटे काम करने के अलावा, करण सख्त आहार पर हैं, जिसमें लगभग एक महीने से वे नमक और चीनी नहीं ले रहे हैं।
करण ने कहा, “कौन नहीं चाहते कि वह खुद को बेहतर बनाने के लिए कुछ न करे? यही ध्यान में रखते हुए, मै समर्पण, अनुशासन, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से यहां पहुंचा हूं। मेरा मानना है कि अगर आप फिट हैं तो सब कुछ कर सकते हैं। आपकी क्षमताओं की कोई सीमा नहीं है।”
उन्होंने कहा, “लगातार घंटों शूटिंग के चलते कई बार मुश्किल हो जाता है लेकिन दृढ़ता मायने रखती है। इसलिए प्रयास करते रहें और आखिरकार इसका फल मिलेगा।”
‘मेरी हानिकारक बीवी’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होगा।
dharmpath.com dharmpath