बिहार : शादी से पहले संगीत कार्यक्रम में चली गोली, 2 की मौत

पूर्णिया, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के रघुवंशनगर सहायक थाना क्षेत्र में शादी की खुशी गम में तबदील हो गई, जब शादी के एक दिन पहले संगीत कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मटियानी गांव निवासी रंधीर कुमार की शादी आज (बुधवार) होने वाली थी। इससे पहले मंगलवार की रात घर में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान इस खुशी के मौके पर हवा में गोली चलाई जा रही थी।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान गलत दिशा में गोली चलने से वहां मौजूद दो लोगों को गोली लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

रघुवंशनगर सहायक थाना के प्रभारी श्याम कुमार ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान साहेब कुमार (15) और आशीष कुमार (17) के रूप में की गई है। साहेब जहां रंधीर के चाचा का बटा है, वहीं आशीष इस कार्यक्रम में वीडियोग्राफी कर रहा था।

कुमार ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की सभी कोणों से छानबीन कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493