‘फितूर’ के नए पोस्टरों ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। आदित्य राय कपूर और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म ‘फितूर’ के नए पोस्टरों ने दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा दी है।

रविवार रात फिल्म के चार नए पोस्टर जारी किए गए। इनमें से तीन पोस्टर प्रत्येक कलाकार का अलग-अलग परिचय करा रहे हैं वहीं चौथे पोस्टर में आदित्य और कैटरीना एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं और इस पोस्टर की टैगलाइन है, ‘ये इश्क नहीं आसान।’

इस फिल्म में आदित्य और कैटरीना के अलावा तब्बू भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

कैटरीना के किरदार का परिचय कराते हुए निर्देशक अभिषेक कपूर ने ट्विटर पर लिखा, “आप सब के प्यार और सब्र का शुक्रिया। यह है फिरदौस।”

आदित्य फिल्म में नूर का किरदार निभा रहे हैं।

यह फिल्म चार्ल्स डिकेन्स के उपन्यास ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स’ से प्रेरित है। यह 12 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493